अवैध हथियार सहित युवक काबू
अवैध हथियार सहित युवक काबू
झज्जर|विधानसभा चुनावके मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से झज्जर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराधी पकड़ो अभियान के तहत बेरी द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक अवैध हथियार सहित एक युवक को काबू किया है। आरोपी युवक को रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता चमन लाल ने बताया कि बेरी पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव ढराना में एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है और इसके पास कोई हथियार हो सकता है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रबंधक थाना बेरी द्वारा मुख्य सिपाही मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को गांव ढराना भेजा। जहां से टीम ने उक्त युवक को काबू करके तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देसी रिवाल्वर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विनोद उर्फ पासी पुत्र नत्थू सिंह निवासी बोंदकलां जिला भिवानी बताया।