पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईजी से मिलने रोहतक पहंुचा सरपंच का परिवार

आईजी से मिलने रोहतक पहंुचा सरपंच का परिवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहराणागांव के सरपंच के यहां अवैध हथियार और जिंदा कारतूस मिलने पर सरपंच और उसका परिवार अब अपने बचाव के लिए हाथ-पांव मार रहा है। सोमवार को गांव के सरपंच कुछ लोगों को अपने भाई की बेगुनाही को लेकर रोहतक रेंज के आईजी से मिलने पहुंचे, लेकिन आईजी के होने से सभी वापस लौट आए। बता दें कि विगत-दिवस पुलिस को सूचना मिली कि बहराणा गांव में एक संदिग्ध कार खड़ी है। इससे कुछ लोग यहां छोड़कर चले गए हैं। तब बेरी थाना प्रभारी ने आसपास सर्चिंग की और इसी कड़ी में सरपंच धोला के मकान की तलाशी ली तो अवैध में मात्रा में हथियार मिले। तब पुलिस ने तथ्यों के आधार पर सरपंच के भाई काला के खिलाफ मामला दर्ज कराया। सरपंच के घर अवैध हथियार मिलने की चर्चा अब गांवभर में है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जो हुआ अच्छा ही हुआ। वहीं, कई ग्रामीण सरपंच उसके परिवार के समर्थन में खड़े हो गए हैं। ये लोग अब मंगलवार को फिर आईजी से मिलने जाएंगे। इस बीच सरपंच ने अपने भाई को बेगुनाह करार देकर इसे साजिश बताया है। हालांकि पुलिस ने अभी सरपंच के भाई की गिरफ्तारी नहीं की है।