पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसील में दस्तावेज के बाद दीवारों पर लगते हैं अंगूठे

तहसील में दस्तावेज के बाद दीवारों पर लगते हैं अंगूठे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरीतहसील में जमीन ही नहीं दीवारों पर भी गंदगी पसरी हुई है। पिछले माह में से जिले के सभी दफ्तरों में स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जा रहा था। हालांकि बेरी में स्वच्छता अभियान केवल दिखावा ही साबित हुआ इसका नजारा बेरी के तहसील कार्यालय में देखने को मिल रहा है।

हाल फिलहाल में बनी इमारत बाहर से देखने में बढ़िया दिखती है। हालांकि यहां तहसील में रजिस्ट्री अन्य कागज बनवाने वाले केवल जमीन पर गंदगी फैलाने का काम करते हैं, बल्कि तहसील के दफ्तर की दीवारें दरवाजों पर स्याही लगाकर उसे गंदा कर रहे हैं। रजिस्ट्री रूम से लेकर तहसील कार्यालय की गैलरी में लोगों ने अंगूठों के निशानों से गंदा कर दिया है। तहसील स्टाफ भी इस गंदगी के सामने बेबस बना हुआ है। इस रजिस्ट्री क्लर्क का कहना था कि तहसील कार्यालय में रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपनी रजिस्ट्री अन्य कागजात तैयार करवाने आते हैं। जब उनके अंगूठों के निशान कागज पर लगवाए जाते हैं इसकी स्याही वो कपड़े से पोंछने की बजाए दीवारों दरवाजों से साफ करते हैं। इसके कारण तहसील की दीवारों दरवाजों पर गंदगी फैली हुई है। इस बारे में जब तहसील कार्यालय में आए सतबीर ने कहा कि रजिस्ट्री रूम में स्टाफ को एक कपड़ा साफ करने के लिए रखना चाहिए, क्योंकि कई लोग पहली बार रजिस्ट्री करवाने के लिए आते हैं वे अनजान होते हैं कि उन्हें रजिस्ट्री पर हस्ताक्षर के अलावा अंगूठों के निशान भी देने होंगे जब कागजात पर अंगूठों के निशान लिए जाते हैं तो साफ करने के लिए स्टाफ द्वारा हाथ पोछने के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर रखी इसलिए लोगों को मजबूरन दीवारों दरवाजों पर हाथ साफ करने पड़ते हैं।

^तहसील में जिनके अंगूठों के निशान लिए जाते उन्होंने गंदगी फैला रखी है। कई बार लोगों को समझा चुके हैं। अब बाकायदा सूचना लिखवाकर लगवाई जाएगी। वहीं गंदी दीवारों को सफेदी करवाकर साफ करवा दिया जाएगा। -राजबीरकौशिक, नायबतहसीलदार, बेरी।

बेरी तहसील की दीवारें इस तरह स्याही से रंगी हुई।

तहसील के दरवाजों को भी खराब कर दिया गया है।