पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत मजदूर संगठन ने दिया ज्ञापन

खेत मजदूर संगठन ने दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरी |ऑल इंडियाकृषक खेत मजदूर के कार्यकर्ताओं ने बेरी उपमंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसान नेता करतार सिंह ने कहा कि किसान के साथ बहुत बड़ा अन्याय हो रहा है। इसमें मांग की गई कि उजड़ते हुए किसानों को बचाने के लिए सरकार धान, कपास की फसल पर 2000 रुपए प्रति क्विंटल मुआवजा दिया जाए। किसान नेता करतार सिंह ने बताया कि किसानों को यूरिया कमी के कारण भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि सरकार जिस तरीके से डेरा प्रमुख के सामने नत मस्तक हुई, वह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। महंगाई, बेरोजगारी, काले धन में किसी प्रकार की राहत नहीं मिलती दिख रही। आम गरीबों की राहत के लिए जो मनरेगा योजना थी, उसको बर्बाद करने की साजिश हो चुकी है। अगर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा।