रंगोली स्पर्धा में केदारनाथ हाउस प्रथम
बेरी। दुजानापब्लिक स्कूल दुजाना में रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें स्कूल के चारों सदनों के दो-दो समूहों ने हिस्सा लिया। सीनियर ग्रुप में केदारनाथ हाउस प्रथम, अमरनाथ हाउस द्वितीय सोमनाथ हाउस तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर ग्रुप में अमरनाथ हाउस प्रथम, केदार नाथ द्वितीय बद्रीनाथ हाउस तीसरे स्थान पर रहा। प्रिंसीपल नीलम एक्टिविटी इंचार्ज ममता अहलावत ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।