- Hindi News
- पब्लिक हेल्थ की यूनियन 16 को करेगी सामूहिक घेराव
पब्लिक हेल्थ की यूनियन 16 को करेगी सामूहिक घेराव
जलघरबेरी में आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ब्रांच बेरी की बैठक शुक्रवार को हुई। इसकी अध्यक्षता ब्रांच प्रधान ओमप्रकाश मदाना संचालन ब्रांच सचिव सुनील शर्मा छोछी ने की। यहां कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ मंडल नंबर 1 झज्जर पर होने वाले धरने घेराव के लिए बैठक बुलाई गई। कार्यकारी अभियंता द्वारा बेरी उपमंडल के 5 जलघरों खेड़ी खुम्मार , खातीवास, लकड़िया, बहराणा को ठेकेदारों के हवाले टेंडर पास करने के विरोध में बोलते हुए हरियाणा कर्मचारी महासंघ ब्लॉक प्रधान कृष्ण अहलावत ने अपना संदेश में इस ठेका प्रथा को अधिकारियों ठेकेदारों की जलघरों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए जलघरों के ठेके को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की चेतावनी दी। साथ ही 16 दिसंबर को कार्यकारी अभियंता मंडल नंबर 1 झज्जर के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार ने कर्मचारियों के कड़े संघर्ष के बाद कुछ मांगें मनवाने में सफलता पाई थी। बैठक में सुखबीर अहलावत, राजेश बहराणा, राकेश जसिया, अजीत बहराणा, राहुल हुड्डा, विजय कुमार, सुरेंद्र, राजपाल, विजयपाल, नरेंद्र, कृष्ण डबास, बिजेंद्र शर्मा, राजेश खरमाणा आदि कर्मचारियों ने विचार रखे।