- Hindi News
- दो स्टेशन पर एक नायब तहसीलदार, लोग परेशान
दो स्टेशन पर एक नायब तहसीलदार, लोग परेशान
बेरीऔर झज्जर में तहसीलदार के तबादले और इनकी जगह अन्य अफसरों की तैनाती होने पर तहसील कार्यालय आने वाले लोग परेशान हैं। इन दिनों नायब तहसीलदार प्रदीप के पास झज्जर के अलावा बेरी का भी चार्ज है। प्रदीप बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे तक झज्जर तहसील का काम निपटाकर बेरी चले गए। वहां भी तहसील के कार्यों को कंप्लीट करना था। इनके जाते ही झज्जर तहसील आए शहर अन्य गांवों से आए लोग खफा हो गए।
यहां मौजूद लोगों ने कहा कि अगर तहसीलदार नायब तहसीलदारों की तैनाती नहीं हो सकी है तो प्रशासन को हर तहसील में अफसरों के बैठने का समय निश्चित कर देना चाहिए, ताकि लोग सुबह से शाम तक इंतजार नहीं करें। पूर्व सैनिक संघ के प्रधान मेजर चंद्र रूप ने बताया कि हुडा के जींद संपदा अधिकारी को देने के लिए उनको एक शपथ पत्र तैयार कराना है इसके लिए अफसर के साइन चाहिए। इसके लिए वे दोपहर बारह बजे तक तहसील में है, लेकिन अफसर मौजूद नहीं थे। इसी प्रकार बंबूलिया से आए किसान प्रदीप ने कहा कि उसे अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराना है। 10:17 का उसे समय दिया गया। लाइन में लगा और उसका नंबर आया तब नायब तहसीलदार ही सीट पर नहीं मिले।
इसी प्रकार कासनी के हवा सिंह ने भी कहा कि उसने भी अपने बेटे की जेल से पैरोल पर रिहाई के लिए शपथ पत्र पर साइन कराने थे, लेकिन उसे इंतजार करना पड़ा। हालांकि नायब तहसीलदार शाम सवा चार बजे आए और सभी लोगों का काम झटपट पूरा किया। ऐसे में यहां आए लोगों का कहना था कि जब अफसरों की कमी है तो हर तहसील में समय निर्धारित कर देना चाहिए, ताकि उसी समय पर लोग आए और लंबा इंतजार करना पड़े।
लोगों को सब्र ही नहीं
^तबादलेके बाद अभी तहसीलदार नहीं आए हैं। नायब तहसीलदार ही झज्जर के अलावा अन्य स्टेशन देख रहे हैं। हमने यहां आए लोगों से कहा है कि बेरी में भी लोगों के काम हैं वहां अफसर गए हुए हैं, जाएंगे, लेकिन लोगों को इतना सब्र ही नहीं है। देवेंद्रखत्री, आफिस कानूनगो, तहसील झज्जर।