- Hindi News
- हाई वोल्टेज के कारण जले घरों में बिजली के उपकरण
हाई वोल्टेज के कारण जले घरों में बिजली के उपकरण
बेरी | बेरीमें अभी बिजली के मीटर बाहर लगाने का मामला सिरे चढ़ नहीं सका था अब एक दम हाई वोल्टेज ने 20 घरों के लाखों की राशि के उपकरण जलाए दिए। प्रभावित उपभोक्ताओं का कहना है कि निगम की लापरवाही के कारण उन्हें लाखों रुपए का चूना लगा है। बीती रात को बेरी के पाना बैठाण वार्ड नं. 13 में लाइट की वोल्टेज ज्यादा आने से करीब 20 से 25 घरों के उपकरण बिजली के मीटर जल गए। जिससे लोगों का नुकसान हुआ है और घरों बिजली भी गुल हो गई। जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की मानें तो रात को जोर का धमाका हुआ और सभी घरों के उपकरण जलते गए बिजली के मीटर पिघल गए।
बता दें कि मंगलवार देर रात को 9 बजे के बाद लाइट की वोल्टेज तेज गई जिससे घरों में टीवी, फ्रिज, मोटर, ट्यूबआदि उपकरण जल गए और काफी नुकसान हो गया। स्थानीय निवासियों में विभाग के प्रति रोष बना हुआ है विभाग के अधिकारियों से भी मिले और उनको अवगत कराया गया। दोपहर बाद तक बिजली विभाग स्थानीय निवासियों को बिजली बहाल नहीं करा सका जिससे लोगों में रोष बना हुआ है। इन लोगों के जले उपकरण मीटर बेरी निवासी, यशपाल, बलवान सिंह, विनोद कुमार, दीपक, करतार, राजेन्द्र, जयसिंह, बिमला आदि के मीटर उपकरण जले जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ है। करतार सिंह का कहना था कि रात से पूरे मोहल्ले मे सन्नाटा पसरा रहा। मीटर जलने के तुरंत बाद विभाग को सूचना दे दी, लेकिन दोपहर तक लाइट बहाल नहीं हा़े सकी थी। विनोद कादयान का कहना था कि बीती रात को जल तेज लाइट आने के कारण मोहल्ले के लगभग बीस घरों के मीटर, टीवी , फ्रिज, पानी की मोटर, जल गई। बिजली विभाग को इसका मुआवजा दे चाहिए। बिमला देवी का कहना था कि पूरा दिन लाइट डीम थी, लेकिन रात को साढ़े नौ बजे एक दम लाइट तेज जो सिलसिला सुबह 4 बजे तक चला। जब तक पावर कट हुआ तब तक मीटर पूरी तरह पिघल गए थे।
बेरी. हाईवोल्टेज के जले बिजली उपकरणों को िदखाती महिलाएं।