पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम पंचायत समस्या लेकर पहुंची सीएम विंडो

ग्राम पंचायत समस्या लेकर पहुंची सीएम विंडो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | उपमंडलबेरी के आदर्श गांव दूबलधन की तीनों पंचायतों ने बुधवार को दूबलधन में सिवाना रोड की चौड़ाई की समस्या की शिकायत सीएम विंडो में दर्ज करवा दी है। वहीं, ग्राम पंचायत ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त झज्जर से भी मुलाकात कर सिवाना रोड पर करोड़ों रुपयों की लागत से बने नालों की जांच करवाने की मांग की है। ग्राम पंचायत द्वारा सीएम विंडो डीसी को दिए गए शिकायत पत्र में बताया गया कि गांव में सिवाना रोड पर गंदे पानी की निकासी के नाले गलत तरीके से बना गए हैं, जिससे सरकार के करोड़ों रुपए की राशि का नुकसान किया गया है। गांव के तीनों सरपंचों ने बताया कि आला प्रशासन अधिकारियों ने पहले तो गंदे पानी की निकासी के नाले बनवा दिए और बाद में सड़क की पैमाइश करवाकर अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी कर दिए। सिवाना रोड की चौड़ाई करीब 70 फुट से अधिक है, लेकिन नालों के बीच सड़क मात्र 10 से 15 फुट चौड़ाई पर छोड़ दी गई है। जिसके कारण संकरी सड़क से वाहनों का निकलना दूभर हो गया है।