- Hindi News
- आरोप | छात्रों ने नकल के झूठे केस बनाने का लगाया आरोप, टीम को लिया अाड़े हाथ
आरोप | छात्रों ने नकल के झूठे केस बनाने का लगाया आरोप, टीम को लिया अाड़े हाथ
फ्लांइग टीम की कार को घेरे लोग
बेरी स्कूल में हुए हंगामे की जानकारी मिली थी। बताया गया था कि पेपर बांटने वाली टीम के सदस्यों ने शराब पीकर रखी है। सारे मामले की जांच चल रही है। जांच बोर्ड के सचिव को लिखित रूप में भेजी जाएगी। -साधुरामरोहिल्ला, जिलाशिक्षा अधिकारी।
हंगामा करते लोग
Áदो सदस्यों पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया
जब नकल पकडऩे आई फ्लाइंग टीम को पड़ गए लेने के देने
भास्कर न्यूज | झज्जर
शिक्षाबोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षा के चौथे दिन बेरी में नकल पकडऩे गई फ्लाइंग टीम को उस समय लेने के देने पड़ गए जब छात्रों ने झूठे केस का आरोप लगाते हुए टीम को ही आड़े हाथों लेकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा करने वालों ने टीम की गाड़ी को घेर लिया। हंगामे को देख और पुलिस आई तब छात्रों और उनके परिजनों के चंगुल से फ्लाइंग टीम को आजाद कराया जा सका। मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि जांच के लिए बोर्ड को सचिव को अवगत कराया जाएगा।
खबर के मुताबिक शिक्षा बोर्ड ने प्रश्न पत्र वितरित करने वाली टीम की ड्यूटी परीक्षा केन्द्र में चेकिंग के लिए लगा रखी है। दोपहर को यह टीम बेरी के राजकीय वरिष्ठ स्कूल में आई। यहां 10वीं कक्षा की चल रही परीक्षा में टीम ने कुछ छात्रों के नकल के केस बना दिए। जिससे नाराज छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों ने फ्लाइंग के दो सदस्यों पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया। छात्रों के परिजनों तक सूचना पहुंचने के बाद उन्होंने भी जमकर बवाल काटा।
आरोप लगने के बाद फ्लाइंग टीम जब जाने लगी तो गुस्साए परिजनों और लोगों ने कार को घेर लिया। जिस समय इस उडऩदस्ते की गाड़ी का घेराव किया जा रहा था उस समय भिवानी बोर्ड का एक अन्य उडऩदस्ता भी बेरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा जांच के लिए आया।
पहले उडऩदस्ते ने जिन दो बच्चों को केस बनाए थे उन्होंने भी दूसरी फ्लांइग टीम के समक्ष शोर-शराब किया। इसी बीच उड़नदस्ते की गाड़ी भी बाहर गई। इसे देखते ही परीक्षा केन्द्र के बाहर खड़े इन बच्चों ने उनकी गाड़ी का घेराव किया। काफी देर तक हंगामा के बाद पुलिस टीम आई तब जाकर फ्लाइंग टीम को मुक्ति मिली। परीक्षार्थियों का कहना था कि अल्टो गाड़ी में सवार होकर आए तीन कर्मचारियों के इस उडऩदस्ते ने परीक्षा केन्द्र की जा