- Hindi News
- उड़नदस्ता के घेराव की जांच के लिए भिवानी से टीम पहुंची
उड़नदस्ता के घेराव की जांच के लिए भिवानी से टीम पहुंची
बेरीके एक परीक्षा केंद्र के बाहर भिवानी बोर्ड के उड़नदस्ते की कार का घेराव करने के मामले की जांच करने के लिए भिवानी बोर्ड की टीम मंगलवार को बेरी स्कूल में पहुंची।
टीम में शामिल तीन सदस्यों ने मंगलवार को बेरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही बोर्ड की परीक्षाओं के संचालन के लिए बनाए गए मुख्य अधीक्षक राजवीर से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान टीम के सदस्यों को मामले से संबंधित क्या तथ्य मिले इस पर जिला शिक्षा अधिकारी साधुराम ने बताया कि बोर्ड से तीन सदस्यीय टीम आई, जिसमें रिटायर्ड अधिकारी थे उन्होंने मुख्य अधीक्षक से जानकारी ली थी कि शनिवार को परीक्षा केंद्र पर क्या हंगामा हुआ था। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि घटना वाले दिन ही मामले संबंधी कोई गुमनाम फैक्स भिवानी बोर्ड के सचिव के पास भेजा गया था। इसके बाद ही टीम आई।
यह है मामला
गौरतलबहै कि बेरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। इन्हीं परीक्षाओं की चेकिंग के दौरान शनिवार को भिवानी बोर्ड का ही एक उड़नदस्ता उक्त परीक्षा केंद्र में नकल की जांच के लिए आया था। इसी उड़नदस्ते में शामिल कुछ लोगों पर ड्यूटी के दौरान शराब पीने का आरोप लगा। इसके बाद उड़नदस्ते का घेराव छात्रों और उनके परिजनों ने किया गया। पुलिस ने आकर हंगामा शांत कराया। बाद में यह मामला जब हाईलाइट हुआ तो उसके बाद ही पूरे मामले की जांच के लिए भिवानी बोर्ड के सचिव द्वारा एक तीन सदस्यीय टीम को यहां भेजा गया था।