कैप्टन रिसाल को श्रद्धांजलि दी
पूर्वसैनिक वेलफेयर समिति के बेरी ब्लाक के अध्यक्ष कैप्टन नागेन्द्र के पिता कैप्टन रिसाल का देहांत हो गया। पूर्व सैनिकों समेत कई सामाजिक संगठनों राजनीतिक दलों ने रिसाल सिंह को श्रद्धांजलि दी।
कैप्टन नागेंद्र ने बताया कि उसके पिता काफी दिनों से बीमार थे। 4 सितंबर को गुड़गांव में भर्ती थे उन्होंने अंतिम सांस ली। इस अवसर पर कैप्टन भीम सिंह, कैप्टन बलवान, कर्नल शेर सिंह, सूबेदार महावीर सिंह, सूबेदार बलवंत, मौजूद रहे।