लोगों के बीच का हो क्षेत्र का विधायक
खाद-बीज सस्ते मिलें
वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो वोट नहीं
इधर हवन की ज्योति, उधर पोषाक की चमक
बेरीसे इनेलो प्रत्याशी डॉ. संतोष दहिया ने जब अपना नामांकन भरा तब वे आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने ठेठ हरियाणवी परिधान लहंगा चुन्नी पहन रखी थी जो अलग ही चमक बिखेर रही थी। उधर, झज्जर से कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल ने भी हरियाणवी संस्कृति का निर्वहन करते हुए हवन यज्ञ कर चुनाव की ज्योति प्रचंड की।
जागरुकतामुहिम
विधानसभाचुनाव-2014 के लिए झज्जर जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को एसएमएस तथा मतदाता सहायता केंद्रों के जरिए जागरूक किया जाएगा। झज्जर जिले में स्वीप के तहत होने वाली गतिविधियों जैसे जागरुकता वाहन, वोट ऑन 15 अक्टूबर 2014 फेसबुक पेज, सांस्कृतिक मंडलियों, शिक्षण संस्थाओं में आयोजित होने वाली रचनात्मक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
वोट फॉर बेस्ट
-वर्ष2009 के विधान सभा चुनाव में झज्जर से कांग्रेस प्रत्याशी को 48 हजार 806, इनेलो को 21 हजार 232, भाजपा को 539 हजकां को 4165 वोट मिले
मेरा मुद्दा-मेरी बात
मैं इस बार के चुनाव में पहली बार वोट डालूंगा। जिस तरह क्षेत्र और समाज के हालात मैं देख रहा हूं। उसके बाद तो मैं नोटा यानी किसी को वोट नहीं डालूंगा। नोटा का ऑप्शन आने के बाद मैंने ठान लिया था कि मैं अपने मतदान का पहले अधिकार का उपयोग इसी ऑप्शन के रूप में करुंगा। भविष्य में अगर राजनीतिक दल या किसी प्रत्याशी जनता के हित में नहीं रहेगा तब आगे के चुनाव में भी नोटा ही का उपयोग करुंगा। सिद्धार्थ,आर्यनगर, झज्जर।
मैंने जब अपने जीवन में पहली बार 40 साल पहले वोट दिया था, तब से लेकर आज तक के चुनाव में एक ही बात कॉमन लगती है कि मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में नहीं होते। ऐसे कई मतदाता हैं जिनके वोटर आई कार्ड बने हुए हैं, लेकिन जब वे मतदान स्थल तक पहुंचते हैं तब वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं होता या उसमें त्रुटि होती है। लिहाजा वे मतदान से वंचित रह जाते हैं। हालांकि अब इसका प्रतिशत काफी हद तक कम हुआ है, फिर भी हर चुनाव में किसी किसी मतदाता को ये भुगतना पड़ता है। -डा.रामबुद्धिराजा, झज्जर।
मेरा पहला वोट उसी पार्टी के उम्मीदवार को जाएगा, जो हमारे गांव और शहर का विकास करेगा। हम अभी हरियाणा के सबसे पिछड़े जिले में रहते हैं, ऐसे में अब विकास की