पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढोल की थाप पर तो कोई शांति से उतरा चुनाव मैदान में

ढोल की थाप पर तो कोई शांति से उतरा चुनाव मैदान में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन दर्ज करने के अलग-अलग रंग दिखाई दिए। कोई ढोलों की थाप तो कई बिना शोर-शराबे के चुनावी मैदान में उतरा। इनमें अधिकांश निर्दलीय प्रत्याशी रहे। बेरी से इनेलो प्रत्याशी डॉ. संतोष दहिया गाजे-बाजे और हरियाणवी पोषाक में नामांकन दर्ज करने पहुंची।

कई निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन पर्चे दाखिल कर चुनाव मैदान में उतरे। 65-बादली 66-झज्जर(अ.जा.) में नामांकन दाखिल करने को लेकर शुक्रवार को तेजी आई। एडीसी कार्यालय में 65-बादली से बीर सिंह निवासी गांव लुहारी ने निर्दलीय, प्रताप सिंह निवासी गांव तूंबाहेड़ी ने निर्दलीय, वीर सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर, आशा रानी ने निर्दलीय, सतेंदर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। वहीं 66-झज्जर(अ.जा.) से विजय कुमार पुत्र निवासी तलवा ने समाजवादी पार्टी, विजय कुमार पुत्र रामनिवास निवासी गांव भाकली(रेवाड़ी) ने निर्दलीय, नरेंद्र कटारिया पुत्र रामरिख निवासी सीता राम गेट झज्जर ने निर्दलीय, सुनील कुमार पुत्र शमशेर सिंह निवासी गांव सिरसल जिला कैथल ने निर्दलीय, गोपीराम पुत्र चांदराम निवासी शिव नगर कॉलोनी भिवानी ने बीएसपी प्रत्याशी तथा हरी राम पुत्र कुंदन लाल निवासी झज्जर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया।

67-बेरी से इनेलो संतोष दहिया धर्मप|ी बिजेंद्र सिंह निवासी सेक्टर-13, थानेसर जिला कुरुक्षेत्र ने इनेलो प्रत्याशी तथा चतर सिंह निवासी खरहर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया।

निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन जमा कराते पूर्व विधायक हरिराम वाल्मीकि।

निर्दलीय उम्मीदवार वीर सिंह अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हुए।

बसपा पार्टी के उम्मीदवार गोपीराम चालिया अपना नामांकन जमा कराते हुए।

बादली हलके से निर्दलीय उम्मीदवार प्रताप सिंह नामांकन पत्र दाखिल करते हुए।

बेरी से इनेलो प्रत्याशी डाॅ. संतोष दहिया नामांकन करने पहुंची।