पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभिन्न मसलों पर पूर्व सैनिकों ने किया मंथन

विभिन्न मसलों पर पूर्व सैनिकों ने किया मंथन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरी। बेरीकी गोशाला में रविवार को पूर्व सैनिक वेलफेयर समिति की बैठक की गई। यह कैप्टन नागेन्द्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें बेरी खंड के सैकड़ों सैनिकों ने भाग लिया। बैठक में सीएसडी कैंटीन के बारे में बताया गया। इसके अलावा वन रैंक वन पेंशन के बारे में बताया गया। भ्रूण हत्या पर प्रकाश डाला गया कि सभी के सहयोग से इस बुराई को खत्म किया जा सकता है। बैठक में बेरी समिति को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने की नीति बनाई गई। बैठक में कैप्टन बलवान सिंह, अध्यक्ष भीम सिंह, ओम प्रकाश, बलवान सिंह, प्रताप सिंह, जगबीर, महेन्द्र सिंह, राय सिंह, बलवंत, सुखबीर गोछी मौजूद रहे।