शहर में मनाई शहीद भगत सिंह जयंती
जयंती पर बेरी में शहीदों के परिजन सम्मानित
शहीदभगत सिंह के 108वां जन्मदिवस यंग भगत सिंह फोर्स की ओर से रविवार को शहीद भगत सिंह चौक पर मनाया गया। इस मौके पर फोर्स सदस्यों मिठाई बांटी और भगत सिंह के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
संजीव गहलोत ने बताया कि आजाद देश में जो हम खुले में सांस ले रहे हैं वे शहीदों के कारण है। इनके कारण ही देश आजाद हुआ। हमें अपने निजी स्वार्थ छोड़कर देशहित के बारे में सोचना चाहिए। इस मौके पर आजाद सिंह, रोभ सिंह, अजय फौगाट, दीपक, सोनू, मोनू रईया ने भी अपने विचार रखे और देश के युवाओं को बदलाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
प्रतिमाके पास गंदगी का आलम
झज्जर|देशकोआजाद कराने के लिए अपने साथियों समेत फांसी पर झूलने वाले शहीद भगत सिंह की जयंती पर भी प्रशासन ने कम से कम प्रतिमा स्थल के आस-पास सफाई व्यवस्था का ध्यान नहीं दिया। लिहाजा रविवार को अवकाश था तब सफाई कर्मचारी भी नजर नहीं आए। प्रतिमा के पास भी गंदगी का आलम रहा। शहर की सीवर नालों की सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। लंबे-लंबे समय तक नाले सीवर की सफाई नहीं की जाती है, लिहाजा अब भारी मात्रा में कूड़ा बाहर निकल रहा है।
बता दें कि शहर की मुख्य सड़कों पर सड़क के साथ नालों का निर्माण किया गया। कई जगह नालों को स्लैब डालकर ढक दिया गया, जबकि अन्य जगह उसको खुला छोड़ दिया गया। कई जगह रखे गए स्लैब टूट गए हैं। इसके कारण अब नालों के अंदर गंदगी जमा होने लगी है। सुरेश कुमार, नंदलाल ने बताया कि आमतौर पर सफाई का काम कागजों में चलता है। जिस काम पर दस लेबर लगी होती है। वहां पर 50 से अधिक दिखाई जाती है। नतीजा यह रहता है कि मौके पर काम होता नहीं है और लोगों की परेशानी बढ़ती है।
जून 31 को शहर के सभी नाले, नालियां सीवर की सफाई व्यवस्था पूरी की जानी होती है। यह काम की बकायदा रिपोर्ट तैयार होती है और इसके संबंध में एक पुस्तक का भी प्रकाशन होता है, लेकिन शहर के भगत सिंह चौक पर सीवर नालों के अंदर से निकली गई गंदगी को देखकर यह नहीं कहा जा सकता है कि निकट भविष्य में कहीं इसकी सफाई भी की गई या नहीं। वहीं दूसरी ओर आज भगत सिंह जयंती पर भगत सिंह चौक पर कार्यक्रम हुआ, लेकिन यहां पर सफाई का कोई ध्यान नहीं दिया गया।
बेरी| बेरीमें शहीद भगत सिंह वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी की और अनाज मंडी में भगत सिंह का जन्म दिवस