- Hindi News
- भाव में सेब से कम नहीं है झज्जर का अमरूद
भाव में सेब से कम नहीं है झज्जर का अमरूद
अभीतक आप 80 से 100 रुपए में एक किलो सेब खरीदते रहे होंगे, लेकिन हैरान मत होना शहर में खेड़ी खातीवास का अमरूद भी 80 से 100 रुपए किलो में बिक रहा है। अधिक दाम होने के कारण यह फल आम शहरवासियों की पहुंच से दूर है, लेकिन टेस्ट की लिहाज से वे भी थोड़ा ही सही स्वाद चक रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शहर से गुजरने वाले मोटर कार वालों को यह अमरूद खास भा रहा है। बात दें कि झज्जर के ग्रामीण क्षेत्र और खासतौर पर खेड़ी खातीवास क्षेत्र में अमरूद के प्रचुर मात्रा में बाग है। पीक सर्दियों में अमरूद का फल लगता है, लेकिन अब मौसम में आरंभ में कम मात्रा में आया यह फल किसानों को अच्छा खासा मुनाफा दे रहा है। हालत यह है कि लोग इसको बेचने के लिए अल सुबह ही सड़कों किनारे बैठ जाते हैं। अमरूदों का यह व्यापार हालांकि शहर के स्टेडियम और रोहतक रोड पर भी है। लेकिन यहां के बेरी रोड पर इसकी बिक्री सबसे अधिक है। हालत यह है कि टोल बचाने के चक्कर में इस रोड से काफी लोग रोहतक, बेरी, कलानौर, महम और दूसरे शहरों को निकलते हैं।
नॉलेज
कैसे तैयार कर सकते हैं अमरूद का बाग
कृषिज्ञान केंद्र के बागवानी विशेषज्ञ डाॅ. वेदपाल सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में अमरूद के बाग लगाने की खासी संभावनाएं हैं। फिलहाल 650 एकड़ से अधिक में अमरूद के बाग हैं। बुटी वाले पौधों के बाग 4 साल में फल देने लग जाता है। अमरूद में खासी मिठास के लिए एल 49 किस्म बेहतर है। इसमें पैक्सीन होती है, जो पेट को साफ रखता है। विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है।
क्षेत्र का अमरूद बड़े आकार का है। उसमें प्रचुर मात्रा में मिठास है। सबसे बड़ी बात इनकी ताजगी को लेकर है। जो भी अमरूद बिक्री के लिए लाया जाता है। वहीं लगभग दो से पांच घंटे पहले ही तोड़ा हुआ होता है। लिहाजा उसका टेस्ट कहीं अधिक रहता है। वहीं अमरूद की बिक्री के लिए बैठे लोग इनमें नमक का टेस्ट भर देने से इसका स्वाद ओर भी अधिक बढ़ा देते हैं। जिसके कारण इसको खरीदने वाले बगैर समय गवाए अपने गाड़ी में इसका लुत्फ उठाते हुए निकल जाते हैं।
खेड़ीखुमार के मशहूर अमरूद खरीदती मिहला अन्य।