इतिहास प्रश्नोतरी में रजनी की टीम प्रथम
पैराडाइसजसीनियर सेकेंडरी स्कूल अच्छेज पहाड़ीपुर में मंगलवार को इतिहास प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मैनपाल सोलंकी ने किया।
टीमों में रजनी, दीक्षांत, दीपक, संजीव, आकाश, सुमित, जयंत, प्रदीप, अंकित, रोहित, शशि, प्रीति, रितेश, कीर्ति, सीमा, निकिता, कदम, कैन्हया, अंकेश, ममता, निशु, अदिति, तनुजा, राखी, चेतना, करिश्मा, मोनिका, पूजा, गीता आदि छात्रों ने भाग लिया। क्विज मास्टर की भूमिका में प्राध्यापक सुभाष कादयान ने निभाई। टाइम कीपिंग राजेश मलिक स्कोरर के रूप में देव कुमार मास्टर ने रोल अदा किया। इनमें रजनी की टीम ने प्रथम, सुमित की टीम ने द्वितीय और शशि की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्राचार्य सोलंकी द्वारा विजेता प्रतिभागियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य मैनपाल सोलंकी ने भविष्य में भी इस प्रकार की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता करवाने की बात कही। इस मौके पर सुरेश, सोमबीर शास्त्री, सुनीता, मनीषा, प्रवीन, राजेश, राजकुमार, अर्जुन, रामनिवास सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।