जलसा 2014 की तैयारी में जुटे विद्यार्थी
बेरी। 12दिसंबर को बेरी के आईजी स्कूल बाघपुर में भास्कर द्वारा आयोजित इंटर स्कूल डांस कंपीटीशन के लिए विद्यालयों की तैयारियों जोरों पर है। सभी विद्यालयों के बच्चे अपनी कला को और अधिक निखारने के लिए अपने कला अध्यापक के निर्देशन में रिहर्सल कर रहें हैं।
वहीं विद्यालयों के डायरेक्टर्स का कहना है कि वो इस कंपीटीशन के माध्यम से अपनी तैयार की गई प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के लिए उत्सुक हैं। उनका कहना है कि भास्कर ने ग्रामीण क्षेत्र में जो मंच तैयार करने का फैसला लिया है वह बड़ा ही सराहनीय कार्य है। इस प्रतियोगिता को एक राज्यस्तरीय मंच मानते हुए इसमें भाग लेंगे। निजी सरकारी विद्यालयों का मिश्रण इस प्रतियोगिता में देखने को मिलेगा। इस प्रतियोगिता में छात्रों का उत्साह वर्धन करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी समाज के बुद्धिजीवी लोग भी शिरकत करेंगे।