भ्रूण हत्या पर सभा और प्रभात फेरी
बेरी| विश्वबाल कल्याण दिवस पर चेतनालय एनजीओ झज्जर के तत्वावधान में राजकीय विद्यालय दुजाना में कन्या भ्रूण हत्या पर सभा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसमें सुनील कुमार पीटीआई ने बच्चों को भ्रूण हत्या एक अपराध है तथा लिंगानुपात पर संबोधन किया। चेतनालय एनजीओ से आए जैन ने भी बच्चों को संबोधित किया। इस अवसर पर नौवीं कक्षा की छात्राएं उष्मा बबीता ने भ्रूण हत्या पर भाषण दिया। इसमें रोशनी देवी स्कूल इंचार्ज हर्ष मलिक, जयवीर चेतनालय एनजीओं के सदस्यों सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।