- Hindi News
- जिम्नास्टिक में सोनी और ईशा ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
जिम्नास्टिक में सोनी और ईशा ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
शहरके जहांआरा बाग स्टेडियम में शनिवार को जिम्नास्ट की जिलास्तरीय प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने करतबों के जरिए शरीर के लचीलेपन का प्रदर्शन किया। कोच संधू बाला की अगुवाई में झज्जर, बेरी और बहादुरगढ़ ब्लाक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंडर 9 में पहला स्थान महेंद्रा स्कूल की सोनी, डिलटन स्कूल की मुस्कान दूसरे और तीसरे स्थान पर दीपिका रहीं। अंडर 11 में पहला स्थान शांति निकेतन की ईशा, दूसरा आरइडी स्कूल की कीर्ति और तीसरा स्थान आरइडी की ही मुस्कान जाखड़ का रहा।
इसी प्रकार अंडर 13 पहला स्थान स्वामी विवेकानंद स्कूल की मोनिका, दूसरा न्यूटन स्कूल की निर्मला और तीसरा ब्रह्माबेरी स्कूल की रजनी का रहा। लड़कों की स्पर्धा में प्रथम निखिल, द्वितीय कार्तिक, तृतीय आदित्य रहे। मिक्स फेयर में पहला स्थान कार्तिक और पारूल द्वितीय लक्ष्मी और नमन दीप का रहा और तीसरा गुरदयाल और मेघा का रहा। खेल प्रतियोगिता के मुख्यअतिथि जिला एवं खेल अधिकारी धर्मवीर दलाल थे। निर्णायक की भूमिका रंजन, रेनू, स्वाति कोच ने निभाई। विजेताओं को आचार्य बलदेव ने आशीर्वाद दिया।
अंडर11 में वर्षा प्रथम
अंडर11 स्पर्धा में महेंद्रा स्कूल की वर्षा प्रथम दूसरे में भरती विद्यामंदिर की सुप्रिया तीसरे पर डीएस लारेंस की ओजस्वी रही। अंडर में 13 में डीएस लारेंस की योगिता प्रथम इसी स्कूल की चारू द्वितीय और आरइडी की अनामिका तीसरे स्थान पर रही। अंडर 15 में डीएस लारेंस की छवि प्रथम इसी स्कूल की दीपक्षी द्वितीय और न्यूटन स्कूल की दीक्षा और स्वामी विवेकानंद स्कूल की स्वीटी तीसरे स्थान पर रही।
झज्जर. पिरामिडस्टाइल में जौहर दिखाती छात्राएं।
झज्जर. इंद्रधनुषस्टाइल में करतब।