पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब
चुनावको देखते हुए बेरी पुलिस ने विशेष अभियान के तहत शनिवार को फिर अवैध शराब बरामद की है। सूचना मिली थी कि बाघपुर में अवैध शराब का व्यापार चल रहा है। इसी के आधार पर पुलिस की डीएसपी धारणा यादव के नेतृत्व में एक रेडिंग पार्टी तैयार हुई।
जिसने रात में ही गांव बाघपुर के सुरेंद्र पुत्र ढीलू के घर पर छापा मारकर 50 बोतल देसी 16 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने उसी समय सुरेन्द्र के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्जकर आरोपी को पकड़ा। बता दें कि पुलिस ने तीन दिन पूर्व बेरी के ही गांव ढराणा में भी डीएसपी धारणा यादव के नेतृत्व में छापा मारकर अवैध शराब बरामद की थी। इसके साथ ही भागलपुरी चौक पर देशी के ठेके पर रखी अंग्रेजी शराब की 490 बोतलें पकड़ी थी।