युवा जागृति मंच की बैठक आज
बेरी | अग्रवालस्वागत भवन काठ मंडी में सामाजिक संस्था युवा जागृति एवं सामाजिक उत्थान मंच द्वारा अपने 11वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संगठन अपने गत वर्ष के कार्यो का लेखा -जोखा प्रस्तुत करेगा। संगठन द्वारा रक्तदान शिविर में कई बार रक्तदान कर चुके रक्तदाता को संगठन सम्मानित करेगा।