पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरी में नहीं होने देंगे किसानों का नुकसान

बेरी में नहीं होने देंगे किसानों का नुकसान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब तक बेरी के किसानों के साथ जो भी लूट खसोट हुई वो आज के बाद बर्दाश्त नहीं होगी। बेरी में इससे पहले किसान यूनियन की कार्यकारिणी नहीं थी इसलिए किसानों को अपनी फसल औने -पौने दामों में बेचनी पड़ती। कई बार किसानों को विरोध में सड़क पर उतरना पड़ा। अब बेरी के किसानों के दुख-सुख में किसान यूनियन 24 घंटे खड़ी रहेगी।

यह बात किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने बेरी मंडी में किसानों के समक्ष कही। शनिवार शाम गुरनाम सिंह ने बेरी की अनाज मंडी में किसानों को संबोधित कर रहे थे। गुरनाम सिंह बेरी के किसानों को 5 मार्च को पीपली कुरू क्षेत्र नई अनाज मंडी में होने जा रही किसान महापंचायत के लिए न्योता दिया और किसानों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए अपील की गई।

वहीं, सिंह ने कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने स्वामी नाथन रिपोर्ट मामले में किसानों को कोई राहत दिलवाकर ठगने का काम किया है। चुनाव जीतने के बाद अब बीजेपी सरकार उसके नेता स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू नहीं करवा रहे है। बैठक में फैसला लिया गया कि सभी किसानों को संगठित होकर किसानों की कठिनाइयों को सरकार तक पहुंचाया जाए।

किसानों की कम संख्या रही

गुरुनामसिंह की अगुवाई वाली प्रदेश किसान यूनियन की बैठक का प्रचार काफी समय से स्थानीय किसान नेता कर रहे थे। हालांकि शनिवार को हुई बैठक में किसानों की संख्या बेहद कम रही। बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश झामरी, कार्यकारणी अध्यक्ष जगबीर राठी, जिला सचिव रणबीर सिंह, जीवन सिंह, मनोज जांगड़ा, सुनील, प्रधान जगदेव सिंह खाप बारह बिरोहड़, सुमेर सिंह पूर्व सरपंच, मांगेराम, सतबीर, सूबेदार, भीम सिंह, कर्नल शेर सिंह, दिलबाग, सूबेदार सूबेसिंह, सुरजमल, राजपाल, सतबीर, रणधीर सिंह, रामकुमार, रामचन्द्र, बलराम, राजेन्द्र बेरी, सत्यवान, प्रवीण, अशोक, जयभगवान, रामकुंवर, अरविंद्र बेरी मौजूद रहे।