पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन मौतों पर व्यापारियों ने शोक में बंद किया बाजार

तीन मौतों पर व्यापारियों ने शोक में बंद किया बाजार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गत दिवस हिसार में सड़क हादसे में मारे गए तीन युवकों के शोक में बेरी के बाजार शनिवार को बंद रहे। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर व्यापारी के भतीजे मृतक अमित को श्रद्धांजलि दी।

शुक्रवार दोपहर को हिसार के सेक्टर 17 के सामने साउथ बाईपास रोड पर एक कार सामने से रहे ट्रक से भिड़ गई थी। कार में सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में बेरी का अमित उसके मामा का लड़का जयदीप वत्स, नरेन्द्र शामिल थे।

जयदीप की शादी 13 फरवरी को तय कर रखी थी अमित अपने मामा की लड़की हांसी रहने वाली ज्योति को शादी का कार्ड देने के लिए गया था। उसी दौरान जब अमित जयदीप हिसार शॉपिंग के लिए गए तो रास्ते में सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम जैसे ही बेरी कस्बे में अमित उसके ममेरे भाई जयदीप की मरने की खबर आई क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

हादसे में मारे अमित का शनिवार को था जन्मदिन

अमितके पिताजी टैक्स विभाग में निरीक्षक के पद पर गुड़गांव में तैनात हैं। अमित का शनिवार को जन्मदिन था। अमित के चाचा की बेरी बाजार में लस्सी की दुकान है उनका परिवार सामजिक कार्यों में सक्रिय रहता है। लिहाजा पूरे बाजार के दुकानदार अपनी दुकानें बंदकर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हुआ।

अमित का फाइल फोटो।

युवकों की मौत के शोक में व्यापािरयों ने बाजार िकया बंद।