पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शेरिया में शुरू कबड्डी मुकाबले, 16 टीमें कर रहीं शिरकत

शेरिया में शुरू कबड्डी मुकाबले, 16 टीमें कर रहीं शिरकत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरी उपमंडल के गांव शेरिया में हरियाणा स्टाइल कबड्डी के दो दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन कड़े रोमांचक मुकाबले हुए। कबड्डी प्रतियोगिता की अध्यक्षता आरईडी शिक्षण संस्थान के निदेशक जितेंद्र अहलावत ने की।

प्रतियोगिता का शुभारंभ कर्नल दीप अहलावत, ओम अहलावत, सुरेन्द्र अहलावत द्वारा किया गया। दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन 16 टीमों ने भाग लिया और कई रोमांचक मुकाबले हुए। गांव के सरपंच कुलदीप ने बताया कि गांव के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम वासियों के सहयोग से करवाया जा रहा है। प्रतियोगिता में अलग-अलग गांवों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सेमिफाइनल और फाइनल रविवार को होंगे। इसमें खिलाड़ियों को प्रथम इनाम 51000 हजार, द्वितीय इनाम 31000 हजार, तृतीय इनाम 21000 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। इस मौके पर छोटूराम, जीत, चन्द्र, जसबीर, जविन्द्र, सुरेन्द्र, सुधीर खेल प्रेमी मौजूद रहे।

शेिरया गांव में कुश्ती में दमखम िदखाते पहलवान।