पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मोहित और प्रीति के नाम

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मोहित और प्रीति के नाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरी| नवज्योति स्कूल लकड़िया में दो दिवसीय सालाना खेल उत्सव मनाया गया। समारोह मे विभिन्न खेलों का आयोजन किया। पहली से पांचवीं कक्षा की नींबू रेस, बोरी रेस, बैक रेस, 100 मीटर, 200 मीटर रेस हुई। छठी से आठवीं कक्षा के बच्चों ने 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, लंबी कूद ऊंची कूद में भाग लिया। नौवीं से बाहरवीं के बच्चों ने 800 मीटर, 1600 मीटर, रिले रेस, रस्साकसी शॉटपुट में भाग लिया। इसके साथ हैंड बाॅल वालीबॉल के मैच हुए। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब 12वीं कक्षा के मोहित 8वीं कक्षा की प्रीति के नाम रहा। निदेशक दिलबाग गुलिया ने समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को इनाम देकर सम्मानित किया।