पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच करोड़ की लागत से बनने वाले स्टेडियम का लाभ अगले माह से

पांच करोड़ की लागत से बनने वाले स्टेडियम का लाभ अगले माह से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरीऔर आसपास के गांव का 20 साल पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। खेल स्टेडियम की नींव तीन बार रखी गई, लेकिन 20 साल में हर बार निर्माण कार्य नींव से आगे नहीं बढ़ पाया। अब पांच करोड़ की लागत से स्टेडियम बनकर तैयार होने जा रहा है। इसके तैयार होने से धर्म नगरी बेरी ही नहीं आसपास के कई गांव के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं भी देश विदेश में अपना नाम रोशन कर सकेंगे।

तकनीकी जानकारों की माने तो खेल स्टेडियम का इंतजार अगले माह खत्म होगा। 6 एकड़ में 5 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे खेल स्टेडियम मार्च में जनता को सौंपने की तैयारी है। खेल स्टेडियम बनने पर क्षेत्र के युवाओं खिलाड़ियों में खुशी है। नगर पालिका द्वारा पिछले एक साल से खेल स्टेडियम बनाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

एमई मनदीप धनखड़ ने बताया कि खेल स्टेडियम में 131 बाई 71 फुट का हॉल बनाया गया है। जिसमें बैडमिंटन के डबल मैदान बना गए हैं। यह हॉल कान्फ्रेंस के काम में भी उपयोग किया जा सकता है। वहीं, स्टेडियम के गेट को काफी समय पहले एक दानवीर परिवार ने लगवा दिया था। जिसे पालिश करवाकर चकाचक करवा दिया जाएगा।

बुजुर्गोंकी याद में है गेट

स्टेडियममें दानवीर परिवार की ओर से अपने बुजुर्गों की याद में लगाया गया गेट भी है। इसको नया रूप दिया जाएगा। खेल स्टेडियम का निर्माण भले ही लंबे इंतजार के बाद संपन्न हो रहा हो, लेकिन बेरी के एक परिवार ने अपने बुजुर्गों की याद में खेल स्टेडियम का मेन गेट भरपाई देवी द्वार के नाम से बनवा दिया अब सरकार खिलाड़ियों के खेल स्टेडियम का लाभ देने का काम कर रही है तो नेशनल लेवल के कबड्डी के खिलाड़ी रहे।

वर्तमान में गुड़गांव में हरियाणा पुलिस के निरीक्षक कुलदीप कादयान का कहना था। खेल स्टेडियम बेरी के खिलाड़ियों को मिल रहा है। इससे बहुत अच्छे खिलाड़ी मिलेंगे। बेरी का खेल मैदान हरियाणा पंजाब संयुक्त राज्य के समय था। उस इंटरनेशनल कबड्डी के टूर्नामेंट इस खेल मैदान में होते थे। उन्होंने इस खेल मैदान में खूब पसीना बहाया है। तब उस समय सुविधाएं कम होती थी, लेकिन अब इसके तैयार होने से सभी को खुशी है।

ये मिलेगी सुविधाएं

अधिकारियोंकी माने तो स्टेडियम में लॉन टेनिस ग्राउंड, बास्केटबॉल मैदान, वालीबॉल ग्राउंड, हॉकी ग्राउंड, फुटबाल ग्राउंड, 200 मीटर का रनिंग ट्रैक होगा। खेल के मैदान में खेलने के लिए आने वाले खिलाड़ियों के वाहन खड़े करने के लिए अलग से पार्किंग का भी इंतजाम होगा। खेल स्टेडियम का मेन गेट बेरी कलानौर रोड पर होगा। खिलाड़ियों की सुविधाओं को देखते हुए विभाग ने एक गेट जहाजगढ़ रोड पर होगा, लेकिन वह छोड़ा रखा जाएगा। स्टेडियम का उपयोग सुबह शाम सैर करने वालों के लिए एक पार्क की सुविधा मुहिया करवाई जाएगी।

इस गांव को भी

मिलेगा लाभ

बेरीके अलावा बाघुपर, वजीरपुर, भागलपुरी, बिसहान, बाकरा, मांगावास, गोछी गांवों के सैकड़ों खिलाड़ियों को इस खेल स्टेडियम का लाभ मिलेगा। युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ बुजुर्ग खेल स्टेडियम के पार्क में सैर कर सकते हैं। फिलहाल बेरी के दूबलधन, माजरा, डीघल, सोरिया, बहराना गांवों में पहले से खिलाड़ी खेल स्टेडियम हैं।

बेरी स्टेिडयम का गेट।