पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शव अस्पताल में छोड़ गमगीन माहौल में पूरी कराई शादी

शव अस्पताल में छोड़ गमगीन माहौल में पूरी कराई शादी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौथा प्रकरण के बाद झज्जर में तैनात सीआरपीएफ यूनिट में विवाद

करौथाप्रकरण के बाद शहर के गुड़गांव रोड के सेक्टर-6 स्थित सीआरपीएफ यूनिट तैनात की गई थी। रविवार को यहां के एक जवान ने अपने कंपनी कमांडर दो सहयोगियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही उसने इस मामले में अपना मेडिकल कराया है।

पीड़ित गुरमीत का आरोप है कि कंपनी कमांडर ने उसे दो दिन तक बंधक बनाए रखा तथा उसके साथ मारपीट की। यह मारपीट मैस में किए जा रहे घोटाले के बारे में दिल्ली हेड क्वार्टर को शिकायत भेजे जाने के कारण की गई। सिविल अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे संगरूर निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि उसने पिछले दिनों दिल्ली हेड क्वार्टर बात करके घर जाने के लिए छुट्टी ली थी। कंपनी कमांडर ने उसे घर नहीं जाने दिया। कंपनी की मैस में घोटाला हो रहा था। इसकी शिकायत उसने दिल्ली हेड क्वार्टर में की थी। कमांडर इससे नाराज हो गया और उसने उसके दो बॉडीगार्डों ने उसे बंधक बना लिया। तथा उसके साथ मारपीट की। 6 फरवरी को उसके साथ मारपीट की गई थी। वह उपचार के लिए अस्पताल जाने लगा तो उसे जाने नहीं दिया गया। अपने इन आरोपों से संबंधित एक शिकायत जिला पुलिस को दी। गुरमीत का कहना है कि पुलिस वहां पर पहुंची तो कमांडर ने उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया कि यह फौज का मामला है तथा जिला पुलिस को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

भगोड़ाकरार देने का लगाया आरोप: उपचारके लिए अस्पताल आए गुरमीत ने आरोप लगाया कि कंपनी कमांडर उसकी नौकरी खत्म करना चाहता है, इसीलिए वह उसे भगोड़ा घोषित कराना चाहता है। उसने पुलिस प्रशासन तथा सेना के आला अधिकारियों से कमांडर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, सीआरपीएफ के कमांडेंट रामचंद्र का कहना है कि इस घटना के बाद वह कुछ नहीं कह सकते, क्योंकि मामले की छानबीन सीआरपीएफ के उच्च अधिकारी कर रहे हैं। यह सीआरपीएफ के अंदर का मामला है।

चोरी की बाइक सहित एक पकड़ा

झज्जर|अपराधशाखा झज्जर द्वारा चार दिन पहले सिविल अस्पताल झज्जर से चुराई गई मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोनू पुत्र सतबीर निवासी माजरा डी ने थाना झज्जर में अपनी मोटरसाइकिल सिविल अस्पताल झज्जर से चोरी होने बारे पुलिस को शिकायत दी थी। अपराध शाखा झज्जर द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सिलानी गेट झज्जर पर गश्त के दौरान संदेह की बिनाह पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर उसके कागजात मांगे तो वह भागने की कोशिश करने लगा। जिस पर उसे तुरंत काबू करके पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने सिविल अस्पताल झज्जर से चुराई थी। पकड़े गए आरोपी दमदमा मोहल्ला निवासी मनीष के खिलाफ थाना झज्जर में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता चमन लाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

{कमांडर पर लगाया बंधक बनाने और मारपीट का आरोप

सीआरएफ का जवान हेड काॅस्टेेबल गुरमीत िसंह आप बीती बताता।

क्रेन की मदद से निकली कार

मामलेकी जांच कर रहे दुलीना चौकी प्रभारी ओम सिंह ने बताया कि हादसा सहवाग इंटरनेशनल के समीप रहा। टक्कर काफी तेज थी। ट्राला कार को चीरता उसके ऊपर चढ़ गया। लिहाजा कार को निकलने के लिए क्रेन की मदद ली गई। उन्होंने बताया कि सुबह अचानक धुंध की स्थिति बन गई थी। जिसके कारण यह चूक हुई। इसके बावजूद इस मामले में फरार ट्राले के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ट्राले को भी कब्जे में ले लिया गया है, लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी लेने तक नहीं आया है। हादसे के बाद से ही चालक भाग निकला था।

ड्राइविंगलाइसेंस की मदद से हुई पहचान

कारमें चार लोग सवार थे और चारों की ही मौत हो गई। चारो को बड़ी मुश्किल से निकाला गया। पुलिस ने उनकी जेब से उनका ड्राइविंग लाइसेंस डायरी निकली और उसके बाद उनपर लिखे नंबर पर फोन किया। इसके बावजूद भी सभी मृतकों की पहचान होने में दोपहर तक का समय लग गया।

बेरी| डीघलके टोल प्लाजा पर तैनात दो गार्डों पर शनिवार की रात एक अंडे की गाड़ी से ट्रे चुराने का आरोप लगा है। रविवार दोपहर टोल के अधिकारियों के आने के बाद उन दोनों गार्डों को उनकी ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया। इसी कड़ी में जिस लेन में अंडे की ट्रे चोरी हुई थी। उसी लेन पर कार्य कर रहे टीसी पर भी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई गई। सी शिफ्ट के लिए ड्यूटी देने पहुंचे सभी टीसी हड़ताल पर चले गए। उनका कहना था कि गलती गार्डों की है तो ऐसे में टीसी पर कार्रवाई क्यों की गई। विवाद के चलते टोल पर हंगामा बना रहा। टोल प्लाजा के मैनेजर हवा सिंह का कहना है कि गार्डों की ओर से अंडे की ट्रे चुराने की बात प्रबंधन के संज्ञान में आने के बाद उन्हें ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। लेन पर कार्य कर रहे टीसी को एक दिन के लिए दंड दिया गया था। थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना था कि टोल के इंचार्ज ने रोड जाम की सूचना दी थी, लेकिन किसी प्रकार का जाम नहीं लगा है। थाना प्रभारी और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों पक्षों से बात करने के बाद मामले का निपटारा हुआ।

झज्जर | झज्जरपुलिस ने गुप्त सूचना पर अतंरराज्यीय चरस गिरोह के तीन लोगों को काबू किया है। जिनके कब्जे से 10 किलो चरस बरामद हुई। खुले बाजार में चरस की कीमत 20 लाख रुपए से अधिक है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि एसआईटी की टीम को शनिवार की शाम को सूचना मिली थी कि कबलाना के समीप से तीन युवक बाइक पर जा रहे हैं। इसमें दो बिहार के एक कबलाना का है। इनके पास नशीला पदार्थ है। सूचना पर तीनों को रोका गया और तलाशी लेने पर उनके कब्जे से आधे-आधे किलो चरस के २० पैकेट मिले, उनको गिरफ्तार कर लिया गया। चरस बिहार से झज्जर लाई गई थी। युवकों ने अपनी पहचान बिहार के आदमपुर निवासी रोहित उर्फ मुकेश पुत्र गणेश प्रसाद, आदमपुर निवासी आजाद अंसारी पुत्र शमशुदीन कबलाना निवासी गुलाब पुत्र भीम सिंह शामिल है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। क्षेत्र में कुछ ही समय में चरस तस्करी की यह तीसरी वारदात है।