पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामाजिक संस्था ने मनाया 10वां स्थापना दिवस

सामाजिक संस्था ने मनाया 10वां स्थापना दिवस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर| अग्रवालधर्मशाला बेरी में रविवार को क्षेत्र की गैर-सरकारी संस्था युवा जाग्रति एवं सामाजिक उत्थान मंच द्वारा अपने 10वें स्थापना वर्ष समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नवीन मल्होत्रा प्रो. एंड इन-चार्ज, पैन मैनेजमेंट सेंटर, पीजीआई एमएस रोहतक तथा बतौर विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण कौशिक रिटायर्ड हेडमास्टर ने शिरकत की। संगठन संरक्षक जय भगवान, अध्यक्ष नवीन बंसल, ओमप्रकाश जिंदल, वार्ड पार्षद संतलाल नगरपालिका बेरी के पूर्व उपाध्यक्ष मा.. रविंदर, राजेन्द्र कादयान तथा सुनील आदि ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया।