पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहतक की घटना पर बेरी में भी निकाला रोष मार्च

रोहतक की घटना पर बेरी में भी निकाला रोष मार्च

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पड़ोसीमुल्क नेपाल की बेटी के साथ रोहतक में हुई घटना को लेकर धर्मनगरी बेरी में भी आक्रोश है।

नेपाली बेटी को न्याय दिलाने के लिए कस्बे के कई लोग सड़क पर उतरे। कई सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। नारी उत्पीड़न और जुल्म अत्याचार के खिलाफ शपथ ली। साथ ही मानवता की खातिर आरोपियों को फांसी की सजा की मांग की। बेरी के मेन बाजार में शिव चौक पर अंजली वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकालकर रोष प्रकट किया। इस अवसर पर डॉक्टर सचिन भारद्वाज, डॉक्टर अंजली, डॉक्टर रेनू, महिपाल, संदीप का सहयोग रहा।

बेरी. नेपालीबेटी को न्याय िदलाने के िलए बेरी में रोष मार्च िनकालते लोग।