पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव तैयारियों पर अफसरों को मिले दिशा निर्देश

चुनाव तैयारियों पर अफसरों को मिले दिशा-निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
२० तक जमा करना होंगे लाइसेंसी हथियार

बेरी.आचारसंहिता लगते ही पुलिस ने हथियार जमा करवाने के आदेश दिए हैं। इसके तहत बेरी में शनिवार को 4 हथियार ही जमा हुए हैं। पुलिस का कहना है कि बेरी में कुल 577 लाइसेंस धारक है। आचार संहिता लगते ही मुनादी करवाकर सरपंचों पार्षदों के माध्यम से भी लोगों को सूचना दी गई है। 20 सितंबर तक लोग अपने लाइसेंसी हथियार जमा नहीं करवाते हैं तो धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी। थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि जो व्यक्ति बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं या दूसरे राज्यों में सर्विस करते हैं, सिर्फ उन्हें राहत दी गई है।

भास्कर न्यूज | झज्जर

जिलानिर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर ने शनिवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। इससे पहले हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी की।

जिले में फ्लाइंग स्क्वायड, स्टेटिक सर्विलेंस टीम, वीएसटी, वीवीटी, अकाउंटिंग टीम, सहायक पर्यवेक्षक, मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटियों के गठन सहित सभी अधिकारियों द्वारा चुनाव के दौरान किए जाने वाले कार्यों से भी अवगत करवा दिया गया है। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले की चारों विधानसभा सीटों के रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश देते हुए क्षेत्रों में बीएलओ की मीटिंग बुलाने की बात कही। डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि चुनावी ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों के वाहनों के लिए विस क्षेत्र अनुसार रंगीन स्टिकर जारी किए जाएंगें। बहादुरगढ़ हलके के लिए फ्लोरोसेंट ग्रीन, झज्जर के लिए फ्लोरोसेंट रेड, बेरी के लिए फ्लोरोसेंट ब्लू और बादली के लिए फ्लोरोसेंट पिंक कलर के स्टीकर संबंधित वाहनों पर लगेंगे।