पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना में ड्यूटी करते हुए गायब हो गया माजरा का जवान

सेना में ड्यूटी करते हुए गायब हो गया माजरा का जवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवार हैरान-परेशान प्रशासन के पास पहुंचा

भास्करन्यूज | बेरी

माजरागांव का बुजुर्ग दिलावर तीन माह से लापता अपने भाई सैनिक सत्यवान को तलाश कर रहा है। सत्यवान के भाई दिलावर ने बताया कि तीन माह पहले उसका भाई सत्यवान ड्यूटी के दौरान गायब हो गया है। सत्यवान के परिजन गुरुवार को स्थानीय प्रशासन से भी मिले और सत्यवान की तलाश करने की मांग की।

शिकायत देने के बाद दिलावर का कहना था कि उसका भाई इस दुनिया में है या नहीं इसका भी पता नहीं चल रहा है। वह सेना के हर छोटे बड़े अधिकारी से मिल चुके हैं। कही कुछ पता नहीं चल रहा है। सैनिक पिता को ढूंढने के लिए उसके बेटों ने हर जगह तलाश की, लेकिन उन्हें उसका कोई अता-पता नहीं मिला। दिलावर का कहना हैैैै कि उसके भतीजे शिमला तक तलाश कर आए हैं। वहां पर शिमला पुलिस ने दो माह पहले की एक डेड बाॅडी दिखाकर चलता कर दिया।

तीन बार सेना के हेडक्वार्टर पर मिलने के लिए जा चुके हैं। पहले तो उन्हें अंदर ही नहीं घुसने दिया। बाद में काफी मिन्नतें करने के बाद अधिकारियों से मुलाकात हुई। गुमशुदा सैनिक बड़े बेटे सुनील ने बताया कि उसका पिता सत्यवान हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के पूंह में बतौर शू-मेकर सेना में कार्यरत है। इसी वर्ष दो जून को ही उसका पिता सत्यवान अपने पैतृक गांव से 20 दिनों की छुट्टी काट कर वापस अपनी नौकरी पर गया था।

सुनील का कहना है कि उसके पिता ने वहां जाकर कुछ दिनों तक ड्यूटी भी की लेकिन उसके पिता के ड्यूटी से गायब होने की सूचना उन्हें पहले तो उनके साथ ही सेना में बतौर लांगरी काम करने वाले एक जवान ने दूरभाष पर दी। बाद में इस बात की पुष्टि उन्हें सेना द्वारा भेजे गए एक पत्र के माध्यम से भी उन्हें हुई। सुनील के अनुसार सूचना मिलने के बाद उन्होंने उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने उनकी हर जगह तलाश की लेकिन उन्हें उनके पिता का कहीं कोई पता नहीं मिल पाया। सुनील का कहना है कि परिवार के उसके अलावा उसका छोटा भाई अनिल परिवार के अन्य सदस्य भी परेशान हैं। सुनील का कहना है कि उन्हें उम्मीद है तो अब इस बात की कि शायद सेना ही अपने स्तर पर उनके पिता की खोज-खबर निकाल पाएगी।

दिलावर।