पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परचून की दुकान से अवैध शराब बरामद

परचून की दुकान से अवैध शराब बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर। विधानसभाचुनाव को देखते हुए चल रहे अभियान के तहत गुरुवार को डीघल पुलिस चौकी ने गांव धांधलान के एक व्यक्ति से 60 बोतल देसी शराब पकड़ी। यहां रामफल सिंह निवासी धांधलान जोकि गांव में अपनी परचून की दुकान से अवैध रूप से शराब बेचने का काम कर रहा था। इस सूचना पर पुलिस ने आरोपी को उसकी दुकान से 60 बोतल शराब पकड़ी। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को आबकारी अधिकारी के समक्ष शुक्रवार को पेश किया जाएगा। इसी क्रम में पुलिस चौकी शहर बेरी ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से 9 बोतल देसी शराब ले जाते हुए काबू किया। बेरी पुलिस ने नवीन पुत्र आजाद सिंह निवासी छाज्यान पाना बेरी को कच्चा बेरी रोड से शराब ले जाते हुए काबू किया।