नाटक के जरिए बताया बेटी का महत्व
आर्य समाज के प्रधान हरि सिंह का निधन
साल्हावास|गांव गोरियाके आर्य समाज के प्रधान एवं प्रमुख समाजसेवी हरि सिंह महाशय का निधन हो गया। उसका दाह संस्कार में विभिन्न सामजिक, धार्मिक राजनीतिक संगठनों के लोगों ने शिरकत की। 93 वर्षीय हरि सिंह ने अपने जीवनकाल में आर्य समाज के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। गुरुकुल झज्जर के कार्यों में वे अपनी सक्रिय भूमिका अदा करते रहे।
नाटक के जरिए बताया बेटी का महत्व
बेरी|बेरी केहर्बल पार्क में गुरुवार को लिंग भेदभाव लिंग चयन के खिलाफ अभियान चलाया गया। यह अभियान ब्रेक थ्रू मानवाधिकार संस्था चला रही है। एक नाटक के माध्यम से समाज में बेटियों के प्रति महत्व को दर्शाया गया। इस नाटक में दिखाया गया कि कैसे एक दंपती अपने घर में दूसरी बेटी के जन्म पर भी खुशियां मनाकर मिठाइयां बांटती है। ब्रेक थ्रू की कार्यक्रम समन्वयक बरनाली दास ने कहा कि लिंग भेदभाव लिंग चयन की समस्या के चलते हरियाणा में लिंगानुपात बेहद कम रहा है।