पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा चंदा

कर्मचारियों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा चंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वकर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने बेरी के बाजार में जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित लोगों से चंदा मांगा।

इससे पूर्व आर्य समाज मंदिर में सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक की बैठक ब्लॉक प्रधान अफलातून जाखड़ की अध्यक्षता में की गई। यहां विचार-विमर्श किया गया कि जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ से हुई जन-धन की हानि की मदद करने के लिए प्रत्येक कर्मचारी एक दिन का वेतन दान करंे और जनता से पैसे इकट्ठे करके कश्मीर में बाढ़ पीडितों की मदद के लिए भेजे। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया और एक दस सदस्यीय टीम गठित की गई। इसमें महेन्द्र ढाका, रोहताश सुहाग, कमल, जगबीर सोलंकी,दिनेश कुमार, दिलबाग दलाल, सुरेंद्र कादयान, सतबीर, महाबीर, अफलातून जाखड़, शामिल हुए। इस टीम ने बेरी के मेन बाजार में दुकानदारों से जाकर चंदा इकट्ठा किया। बैठक में जिला प्रधान सतबीर, पूर्व जिला प्रधान दिलबाग दलाल, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कादयान, ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।

बेरी के दुकानदारों से चंदा एकत्र करते कर्मचारी।