पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सजा मां भीमेश्वरी का दरबार, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

सजा मां भीमेश्वरी का दरबार, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वप्रसिद्ध मां भीमेश्वरी देवी के दरबार में नवरात्र के पहले दिन मेला वीरवार आरंभ हो गया। नवरात्रे के पहले दिन मां के प्रदर्शन के लिए आतुर श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब सुबह चार बजे से ही उमड़ना शुरू हो गया।

मां भीमेश्वरी के दरबार को फूलों से सजाया गया। मां के दरबार को सजाने के लिए स्पेशल कारीगर दिल्ली से आए। बता दें कि भीमेश्वरी देवी का संसार में अकेला मंदिर है जहां पर मां की प्रतिमा तो एक हैैैै वहीं मंदिर दो हैैैं। मां भीमेश्वरी देवी को सुबह बाहर वाले मंदिर मे सुबह 5 बजे लाया जाता हैैैै दोपहर 12 बजे मां की प्रतिमा को पुजारी बाद में अंदर वाले मंदिर में ले जाते हैं। मां के दरबार में नवरात्रों के समय दूसरे राज्यों से भी लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैैैैं। मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम वशिष्ठ ने बताया कि मां भीमेश्वरी देवी को सुबह 4 बजे बाहर वाले मंदिर में लाया गया। यहां मंगला आरती हुई। नवरात्र मेला के ओवर आल इंचार्ज झज्जर के तहसीलदार प्रमोद चहल ने बताया कि काई अनहोनी घटना हो इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं।

गर्भगृहबनने से मां के दर्शन हुए आसान : मांके दरबार में लाइनों में लगे श्रद्धालुओं का कहना था कि मां के दर्शनों से मन को शांति मिलती है। साथ ही मनोकामना पूरा होती है। मां के भक्तों ने आराम से मां के दर्शन होने पर प्रसन्नता जाहिर की। भक्तों का कहना था कि पहली बार विराट गर्भगृह में मां के दर्शन हुए हेंै। पहले घंटों लाइनों में लगे रहते थे, लेकिन मां के दर्शन नहीं होते थे। अब मां का दरबार 5 फीट ऊंचा उठ गया है। इससे दर्शन भी आराम से हो रहे हैं।

बेरी मेले में सबसे ज्यादा चुनौती भरा काम पुलिस स्टाफ का होता है। पुलिसकर्मियों को लगातार 8 दिन तक ड्यूटी देनी पड़ती हैै। पहले नवरात्र पर भी सुबह 4 बजे पुलिस के जवान मंदिर में पहुंच गए।

मां का मंदिर काफी ऊंचा होने के कारण कई बुजुर्ग 45 विकलांगों को चढ़ने में दिक्कत रही थी। पुलिस के जवानों ने सभी को सहारा देकर दर्शन करवाए। ऐसे निशक्त श्रद्धालु ने कहा कि में भले ही पुलिस कर्मी धार्मिक भाव दर्शन नहीं कर पाते हो, लेकिन वे इस तरह मदद दरक पुण्य कमा रहे हैं।

बेरी मंदिर में लाइन में लगे मां के भक्त।