- Hindi News
- जांगड़ा धर्मशाला में नवदुर्गा मूर्ति स्थापित
जांगड़ा धर्मशाला में नवदुर्गा मूर्ति स्थापित
बेरी | बेरीके कुरड़ स्थित जांगड़ा धर्मशाला में नवदुर्गा मूर्ति की स्थापना गुरुवार को गाजे बाजे के साथ की गई। इस मौके पर धर्मशाला के प्रधान पहलवान करतार सिंह ने बताया कि इस आयोजन में भजन कलाकारों द्वारा झांकियां निकाली जाएंगी। इससे पहले मां के मंदिर से ज्योति लेकर कस्बे में झांकी निकालकर धर्मशाला में स्थापित की गई।