पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशन के पौने दो लाख चोरी

पेंशन के पौने दो लाख चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहरीगांव के सरपंच के घर बीती रात चोरों ने दबिश देकर घर में रखे बुढ़ापा पेंशन के पौने दो लाख समेत पांच तोला सोना-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। देर रात जब सरपंच का परिवार घर आया तो मेन गेट का ताला टूटा और घर में बिखरा सामान देख भौंचक रह गया।

सरपंचका परिवार गया था शादी समारोह में

सरपंचदर्शन पुत्र जोरावर सिंह अपने परिवार के साथ बेरी में एक शादी में गया था। जब वे बुधवार अलसुबह 3 बजे घर आए तो ताला टूटा हुआ मिला। कमरे में सामान बिखरा था। सरपंच ने सूचना कुलाना पुलिस चौकी को दी। कुलाना पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच की। बुढ़ापा पेंशन के उनके पास कुल चार लाख 22 हजार रूपए आते है। सरपंच ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को तो 2 लाख 47 हजार रूपए पेंशन के बांट दी थी।

जबकि उनके पास बकाया एक लाख 75 हजार रूपए बुधवार को बांटने के लिए घर में रखे थे। इसी राशी के साथ उनके स्वयं के भी 28 हजार रूपए रखे थे। गत रात्री चोरों ने उनके घर को निशाना बना जहां बुढ़ापा पेंशन की नकदी लूट ली वहीं घर में रखी अन्य नकदी सोने के करीब पांच तोले के जेवरात भी चोर चुरा कर ले गए। सरपंच ने शिकायत में कहा कि बैग में रखा उनका पंचायत का रिकार्ड भी चोर साथ ले गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

दो माह पूर्व भी हुई थी भाई के यहां चोरी

सरपंचने पुलिस को बताया कि करीब दो माह पहले भी उनके भाई के यहां चोरी हुई थी। इसका आज तक कोई सुराग नहीं लगा है। अब इस नए मामले में भी कुलाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।