पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुआवजा मांगा तो, घर घर चेक किया लोड

मुआवजा मांगा तो, घर-घर चेक किया लोड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरीके बैठान पाना में हाई वोल्टेल के चलते उपकरण जलने के लिए उपभोक्ताओं ने मुआवजा मांगा तो निगम ने लोड के चक्कर मे उलझा दिया। निगम के अधिकारियों ने गुरुवार दोपहर को लोगों के घरों में जाकर लोड चेक किया।

एक-एक कनेक्शन की गहनता से जांच की। ऐसे में मुआवजा मिलने की बजाए जांच प्रक्रिया अमल में लाने से अपने बिजली उपकरणों से हाथ धो बैठे उपभोक्ताओं का निगम के प्रति रोष बना हुआ हैै। उपभोक्ताओं का कहना है उनकेेेे उपकरण मंगलवार

रात को जले थे। निगम का कोई भी कर्मचारी अधिकारी सुंध लेने नही आया। अब जब मुआवजा मांग जा रहा है तब जेई ने सभी घरों में जाकर लोड को चेक कर करके नोट किया। इसका मिलान कनेक्शन लेते समय दर्ज करवाए गए लोड से किया जाएगा। पीड़ित लोगों का कहना था कि बिजली निगम जले हुए उपकरण का मुआवजा देने की बजाए अब बचने के लिए उनके लोड के चक्कर में जांच कर रहा है। मोहल्ला निवासी विनोद का कहना था कि कल मोहल्ले की महिलाएं ऑफिस में जाकर निगम के एक्सईएन से मुलाकात करते अपनी समस्या रखेंगे। बुधवार को भी मोहल्ला निवासी एसडीओ से मिले थे। जले हुए उपकरण का मुआवजा़ देने की मांग की थी।

20घरों के जल गए थे बिजली उपकरण

गौरतलबहैैै कि बेरी हाई वोल्टेज ने बीस घरों के लाखों रुपए के उपकरण जला दिए थे। क्षेत्र के पाना बैठाण वार्ड 13 में लाईट की वोल्टेज ज्यादा आने से करीब 20 से 25 घरों के उपकरण बिजली के मीटर जल गए थे। उपभोक्ताओं ने निगम पर आरोप लगाया था कि उनकी लापरवाही के कारण उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ। उपभोक्ताओं के घरों में टीवी, फ्रिज, मोटर, ट्यूब लाइटें उपकरण जल गए थे।

बेरी. जलेहुए िबजली उपकरणों के मुआवजे के िलए िबजली िनगम के अफसर को ज्ञापन देते लोग।