- Hindi News
- स्पर्धा में छात्र छात्राओं ने दिखाया दमखम
स्पर्धा में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम
बच्चों ने खेलों में प्रतिभा दिखाकर जीते इनाम
नेहरुकॉलेज में गुरुवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिताओं छात्र छात्राओं ने खूब दमखम दिखाया। इस अवसर पर सिंघानिया विश्वविद्यालय, राजस्थान के पूर्व प्रतिकुलपति, डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि बनकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया प्रतियोगी भावना से नियमों का पालन करते हुए खेलकूद में भाग लेने की शपथ ली।
प्रिंसिपल संत सिंह नारा ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। वहीं डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में खेल का महत्व समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध खेल सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला न्यायवादी ओपी कुंडू, राजेन्द्र परमार एडवोकेट तथा सतबीर चौहान एडवोकेट ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। मंच संचालन डॉ. रवि किरण मदान तथा डा. किरण शर्मा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के खेल प्रभारी जयपाल सिंह मौजूद रहे।
400मीटर दौड़ में सुमित प्रथम
लड़कोंकी 400 मीटर दौड़ में सुमित प्रथम, सौरभ द्वितीय तथा धीरज तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में सौरभ प्रथम, अनिल द्वितीय एवं अनूप कुमार तृतीय रहे। ऊंची कूद प्रतियोगिता में सुमित प्रथम, धीरज द्वितीय तथा दीपक तीसरे स्थान पर रहे।
लंबी कूद प्रतियोगिता में योगेश तंवर प्रथम, दीपक कुमार द्वितीय तथा दीपक तृतीय रहे। शाट पुट प्रतियोगिता में नीरज प्रथम, योगेश तंवर द्वितीय तथा रोहित तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में सुमित प्रथम, अर्जुन द्वितीय तथा सौरभ तृतीय रहे। चक्का फेक प्रतियोगिता में योगेश तंवर प्रथम, दीपक द्वितीय तथा रोहित तृतीय रहे।
भालाफेक में दिनेश रहा अव्वल
भालाफेक प्रतियोगिता में दिनेश प्रथम, योगेश तंवर द्वितीय तथा हितेश कुमार तृतीय रहे। 400 मीटर रिले दौड़ में कृष्ण कुमार, रोहताश, नवीन, सुमित प्रथम, अर्जुन, प्रवीण, सचिन, धर्मवीर द्वितीय तथा मोहित, रिंकू, दीपक कुमार, दीपक तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में अंशु प्रथम, आरती द्वितीय तथा पूजा तृतीय रही जबकि 400 मीटर रिले दौड़ में अंशु, सरिता, मुन्नी, आरती प्रथम, पूजा, रितु, राखी, रजनी द्वितीय तथा प्रिया, रूचि, प्रीति, पूजा तृतीय रही।
तीनपैर दौड़ में सरिता अंशु प्रथम
तीनपैर दौड़ में सरिता अंशु प्रथम, राखी प्रिया द्वितीय तथा पूजा रितु तीसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद प्रतियोगिता में अंशु प्रथम, सरिता द्वितीय पूनम तृतीय रही। लंबी कूद प्रतियोगिता में अंशु प्रथम, पूजा द्वितीय तथा आरती तृतीय रही। भाला फैक प्रतियोगिता में पूजा प्रथम, रितु द्वितीय तथा रूचि तृतीय रही। शाट पुट प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम, पूजा द्वितीय तथा अंशु तीसरे स्थान पर रही।
झज्जर. जेएससीिनयर सेकेंडरी स्कूल भदानी में हुई खेल कूद स्पर्धा में इनाम लेती छात्राएं।
झज्जर. प्रतियोगितामें लंबी कूद में छलांग लगाता प्रतिभागी।
बेरी। बेरीके राजकीय अराजकीय विद्यालयों की नकल उन्मूलन विषय पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता गुरुवार को हुई। भाषण प्रतियोगिता में दूबलधन स्कूल की छात्रा कमलेश ने प्रथम स्थान हासिल किया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गोछी की छात्रा मनीषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खंड स्तर पर प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगद राशि स्वरूप प्रदान की जानी है। जबकि निर्णयक मण्डल की भूमिका प्राध्यापिका रेणुका, नीतू, ज्योति ने निभाई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदाना कला की छात्रा प्रियंका ने सभी बच्चों को नकल करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा को उपस्थित सभी लोगों ने सराहा और प्रतियोगिता के दौरान बच्चों का हौसला बनाए रखने के लिए इनका प्रोत्साहन भी किया। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी चन्द्र प्रकाश अहलावत, खण्ड मौलिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र नारा, बेरी स्कूल कार्यवाहक प्राचार्या सुभाष चन्द्र, प्राध्यापक रमेश कुमार सहित अन्य लोग ने भी बच्चों का सराहना की।