पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रास्ता बंद करने से एक किमी दूर हुआ अस्पताल

रास्ता बंद करने से एक किमी दूर हुआ अस्पताल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविलअस्पताल के सामने हाइवे पर बुधवार को मेट्रो ने एक मात्र कट को बंद कर दिया है जिससे लोगों को सिविल अस्पताल जाने के लिए एक किलोमीटर लंबा रास्ता पास करने को मजबूर होना पड़ रहा है। कट बंद होने से लोगों को परेशानी बढ़ने लगी है। साथ ही यहां नई बस्ती के लोग हाइवे मार्केट आने से कतरा रहे हैं।

दरअसल हाइवे के बाजार की ओर जाने वाले लोगों को लगभग पांच सौ मीटर आगे चौक से यू-टर्न लेकर आना पड़ रहा है। इस वजह से लोगों ने हाइवे के दूसरी तरफ बाजार से शॉपिंग करना कम कर दिया है। ग्राहकों की घटती संख्या से शॉपकीपर्स को घाटा हो रहा है। इस बाबत लोगों की शिकायत है सिविल अस्पताल का कट बंद होने से उन्हें पांच मिनट की दूरी पूरा करने में 25 मिनट लग रहे हैं।

यदि किसी को अस्पताल जाना है तो उसे भी एक किलोमीटर लंबा रास्ता तय करके अस्पताल तक जाने के सिवा कोई चारा नहीं है। दुकानदार संजय राठी ने बताया कि पहले यहां कट खुला हुआ था, लेकिन आज कट को बंद कर दिया गया। लोगों को काफी आगे चौक से घुमकर आना पड़ता है। नगर परिषद मेट्रो के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।

बहादुरगढ़. कामके चलते मेट्रो ने सामन्य अस्पताल के सामने का कट बंद होने के बाद एक बुजर्ग दंपती को काफी मुश्किल के बाद बेरीगेट्स के नीचे से जाना पड़ा।