पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा प्लानिंग फीकी, सौंदर्यीकरण में निजी गेट आगे

नपा प्लानिंग फीकी, सौंदर्यीकरण में निजी गेट आगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपा के बनाए सीताराम गेट और दिल्ली गेट की बजाए माता दरवाजा गेट बिखेर रहा हैं सौंदर्य

भास्करन्यूज | झज्जर

नगरपालिका ने शहर को सुंदर दिखाए जाने की पहल करते हुए यहां के मशहूर प्रवेश मार्ग पर गेट निर्माण की दिशा में काम किया। दो गेट सीताराम और दिल्ली गेट का निर्माण हो भी गया है। हालांकि नपा के ये गेट एक निजी ट्रस्ट द्वारा बनाए गए माता गेट के आगे फीके पड़ रहे हैं।

सरकारी गेट पर लाल पत्थर की नक्कासी है, जबकि माता गेट हल्के गुलाबी पत्थरों से बना हुआ है। इन दोनों सरकारी गेटों पर नपा ने करीब 20 लाख रुपए खर्च होने का दावा किया है, जबकि सेठ साधूराम बंसल ट्रस्ट ने माता गेट पर 30 लाख रुपए का खर्च किए हैं। ये गेट दूर से ही देखने में भव्यता प्रदर्शित करता है। इस बीच नपा के चेयरमैन ईश्वर शर्मा का कहना है कि सीताराम गेट पर जो जगह छूटी हुई है उस पर एक अन्य छोटा द्वार बनाया जाएगा। इसके बाद वो सुंदर दिखने लगेगा।

मातादरवाजा गेट की खासियत

मातादरवाजा गेट समाजसेवी साधूराम बंसल ट्रस्ट ने अपने परिवार की श्योबाई रतन बंसल के नाम से इसी साल तैयार किया है। ट्रस्ट से जुड़े धर्मवीर डागर ने बताया कि इसमें राजस्थान के बेहतरीन पत्थरों पर नक्कासी की गई है। इसकी खासियत यह है कि इसके दोनों पिलर एक मजबूत फाउंडेशन पर रखे गए हैं। शहर में बने अन्य गेटों से इसकी ऊंचाई और चमक ज्यादा है।

सीताराम गेट की खामियां

सीतारामगेट का जब निर्माण हुआ तब शहर के लोगों को इस गेट के जरिए शहर के सौंदर्यीकरण किए जाने का अहसास हुआ। हालांकि जब ये बनकर तैयार हुआ तो इसकी बनावट सवालों के घेर में गई है। एक पिलर सड़क मार्ग के किनारे पर तो दूसरा पिलर सड़क के करीब 6 फिट दूर जगह छोड़कर खड़ा किया गया है। इससे ये देखने में अटपटा लग रहा है। दोनों पिलरों की जगह समान रूप से नहीं छोड़ी है। ही इसके पिलर फाउंडेशन पर हैं। वहीं, दिल्ली गेट के पिलर समान रूप से लगे हुए हैं।

झज्जर के हैं गेट प्रसिद्ध

झज्जरशहर अपने 9 प्रवेश द्वारों के लिए प्रसिद्ध रहा है। इनमें कई गेट मुगलकालीन तो कुछ ब्रिटिश राज के समय से हैं जो अलग-अलग नामों से प्रसिद्ध हुए। हालांकि गेटों के सिर्फ नाम भर हैं मौके पर गेट नहीं है। इनमें सीताराम गेट, दिल्ली गेट, माता दरवाजा गेट, भट्टी गेट, दीवान गेट, बेरी गेट, रिवाला गेट, गाजीकमाल गेट, सिलानी गेट शामिल हैं।

झज्जर. मातागेट सड़क के दोनों साइड को पूरा कवर िकया गया।

झज्जर. सीताराम गेट के दोनों ओर खराब की गई जगह।