- Hindi News
- 5 करोड़ का स्टेडियम आया शक के घेरे में, निर्माण के भरे सैंपल
5 करोड़ का स्टेडियम आया शक के घेरे में, निर्माण के भरे सैंपल
बेरीमें करीब 5 करोड़ के बजट से तैयार किया जा रहे खेल स्टेडियम में घटिया निर्माण सामग्री लगी होने का शक है। यह शक नपा के ही पार्षदों ने जाहिर कर कई सवाल प्रशासन के समक्ष खड़े कर दिए हैं। पार्षदों की इन शिकायत के बाद नपा ने स्टेडियम निर्माण सामग्री के सैंपल लिए हैं।
नगरपालिका द्वारा बनाए जा रहे खेल स्टेडियम की सैपलिंग की गई है। करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रहे खेल स्टेडियम के निर्माण कार्य पर नगरपालिका के पार्षदों ने बीते दिनों आपत्ति जताई थी। सैंपलिंग खेल स्टेडियम में सीमेंट कंकरीट की सड़क, ईंट, निर्माण सामग्री, सरियों की ली गई। नगरपालिका के एमई का कहना है कि सैंपलों को प्रयोगशाला में भेजा जाएगा और एक सप्ताह के बाद रिपोर्ट आने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। बेरी के एमई मनदीप धनखड़ ने स्पष्ट किया है कि खेल स्टेडियम की सैपलिंग हुई है उनकी गुणवत्ता की जांच के लिए उन्हें राई की माइक्रो प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। वहीं, लैब के मैनेजर सुरजीत दहिया का कहना है कि बेरी के खेल स्टेडियम से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट अगले सप्ताह तक जाएगी।
बेरी. बेरीमें स्टेडियम के निर्माण सामग्री की सैंपलिंग लेती टीम।