- Hindi News
- जोहड़ ओवर फ्लो होने से घरों और प्लाॅटों में घुसा पानी, कई गलियां लबालब, प्रशासन की ओर से पुख्ता इंत
जोहड़ ओवर फ्लो होने से घरों और प्लाॅटों में घुसा पानी, कई गलियां लबालब, प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम नहीं
साल्हावास. पहाड़ीपुरके ग्रामीण गली में भरे हुए पानी से बाहर निकलते हुए।
अकहेड़ीमदनपुर में जलभराव से लोग संकट में
साल्हावास।मातनहेलके अकहेड़ीमदनपुर गांव में जोहड़ का पानी ओवर फ्लो होने के कारण गांव की कई गलियों में भर गया है। बीते एक दिन से यह स्थिति बनी हुई है। इसके बाद लोगों का जीवन ठहर सा गया है। लोगों के घरों में पानी भर गया है। प्लाट भी लबालब हैं। जरूरी सामान लोग एक कमरे से निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे हैं। जोहड़ के पानी के कारण निकास का कोई बंदोबस्त होने से यह समस्या उपजी है। खासकर कामकाजी महिलाओं और स्कूली बच्चे गली में हुए जलभराव होने से परेशान हैं। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी रही है। जैसे-तैसे वे बाइक और अन्य गाड़ियों का सहारा लेकर जलभराव से गुजर रहे हैं, जिस जोहड़ से ओवर फ्लो हो रहा है वहां पर मौजूद पीने के पानी की टंकी भी पानी में डूब गई हैं। इससे पानी का संकट भी बना हुआ है।
पहाड़ीपुर और अकहेड़ी में बाढ़ जैसे हालात
भास्कर न्यूज | बेरी/साल्हावास
जिलेके दो गांव बेरी का पहाड़ीपुर और मातनहेल का अकहेड़ीमदनपुर इन दिनों बिना बरसात के ही बाढ़ जैसे हालातों का सामना कर रहा है। यहां जोहड़ का पानी ओवर फ्लो होने के कारण गांव के कई क्षेत्रों में भर गया है।
लोगों के मकान प्लाटों में पानी भर गया है। कई मुख्य गलियां गंदे पानी से लबालब हैं। स्थानीय लोगों को दुख इस बात का है कि वे अपनी ओर से पंप चलाकर पानी बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम नहीं हो पा रहे हैं। इसके कारण परेशानी बढ़ गई है।
यहहै पहाड़ीपुर के हालात
बेरीमें पहाड़ीपुर की वाल्मीकि बस्ती मे तीन से चार फीट पानी जमा है। ग्रामीणों में प्रशासन की लापरवाही के कारण रोष बना हुआ है। बस्ती की मेन गली में पानी जमा हो गया है। गली के नजदीक जोहड़ होने के कारण रोजाना हादसे का डर बना रहता है। इस गली को पार करते समय गली में रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है। कि कई बार एमपी दीपेंद्र हुड्डा के सामने भी वे अपना रोना रो चुके है। दो बार सांसद दीपेंद्र हुड्डा गली का मौका देख चुके हैं।
सांसद प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीण मोहन राम, तस्वीर, विकास, बलजीत, प