बेरी-दूबलधन रोड पर ईको पलटी, दो जख्मी
बेरी-दूबलधन रोड पर ईको पलटी, दो जख्मी
बेरी|बेरी-दूबलधन मार्गपर रविवार देर शाम ईको कार पलटने से दो लोग चोटिल हो गए।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि गांव दूबलधन निवासी सुशील पुत्र सतबीर, सत्यवान पुत्र दयानंद ईको कार में सवार होकर बेरी से दूबलधन जा रहे थे जब वहदूबलधन मार्ग पर बनी ड्रेन न. 8 के पास पहुंचे तो सामने से रही गाड़ी को साइड देते समय कार सड़क के किनारे पलट गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।