एनएसएस ने मनाया स्थापना दिवस
बेरी। बेरीके दुजाना महाविद्यालय में बुधवार को एनएसएस की तीनों यूनिट ने एनएसएस-डे मनाते हुए एक दिवसीय कैंप लगाया। इसमें स्वयं सेवकों ने काॅलेज की सफाई पौधे लगाए। महाविद्यालय की प्रिंसीपल मीनाक्षी नागपाल ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए बताया कि श्रम का जीवन में बड़ा महत्व है। उन्होंने यूनिट इंचार्ज पायल जैन, भूपेन्द्र सतीश की प्रशंसा की।