- Hindi News
- निर्दलीय प्रत्याशी चतर सिंह ने भरा पर्चा
निर्दलीय प्रत्याशी चतर सिंह ने भरा पर्चा
बेरी। बेरीसे इस बार भी आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे चतर सिंह ने शनिवार को अपना नामांकन शक्ति प्रदर्शन के बाद जमा कराया। इससे पूर्व उन्होंने राजकीय हाई स्कूल के खेल मैदान में हुई चुनावी सभा में कहा कि नेता के लिए वर्कर अनमोल चीज है और वर्कर की इज्जत करना उन्हें आता है। चतर सिंह पहलवान ने कहा कि वो पिछले 28 साल से जमीन से जुड़कर राजनीति कर रहे हैं। इसके बाद चतर सिंह अपने समर्थकों के साथ एसडीएम दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने अपना नामांकन जमा कराया। इसके बाद चतर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बेरी का विकास कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। यहां के लोगों को बिजली-पानी मिले, भय मुक्त वातावरण मिले और भ्रष्टाचार मुक्त शासन-प्रशासन मिले यही उनका उद्देश्य है।