पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी और उसके बच्चों की तलाश के लिए भटक रहा है मजदूर

बेटी और उसके बच्चों की तलाश के लिए भटक रहा है मजदूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरीमें प्रवासी मजदूर बाबू लाल कई दिनों से अपनी बेटी विमला उसके तीन बच्चों को तलाश रहा हैैैै, लेकिन उसकी बेटी की कोई पता नहीं लगा हैैैै।

बाबू लाल ने बताया कि 24 नवंबर को उसकी बेटी तीन बच्चों के साथ भागलपुरी गांव से लापता हो गई। उसे तलाशने के लिए दिल्ली, यूपी मध्यप्रदेश के कई शहरों में गया, लेकिन उसकी बेटी नाती नातियों का कुछ अता पता नहीं चला। वहीं बाबू लाल पढ़ा लिखा नही इसलिए उसे अपने बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने में परेशानी रही है। बाबू लाल का कहना था कि उसकी बेटी बिमला प|ी कालीचरण छतरपुर जिला मध्य प्रदेश जिला बेरी में मजदूरी का काम करती थी कि एक माह पहले ही मध्य प्रदेश से मजदूरी का कार्य करने के लिए बेरी में आए थे और 24 नबंवर एकाएक बिमला प|ी कालीचरण साथ में कार्य कर रहे लोगों को मार्केट मेें बच्चों को कपड़े दिलाने की बात कह कर आई थी और बाद देर रात तक बच्चों के साथ वापस नहीं आई।

परिजनों ने आस-पास रिश्तेदारी में हर जगह तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं लगा पाया है। वही थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि बाबू लाल ने बताया कि उसकी बेटी मंदबुद्धि थी वो कई दिन से नहीं मिल रही है। गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद तलाश आरंभ कर देंगे।

दुखी बाबूलाल अपनी बेटी और नाती का फोटो दिखाते हुए।