पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजिकरण के विरोध में कर्मचारियों ने जताया विरोध

निजिकरण के विरोध में कर्मचारियों ने जताया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलघरों को ठेकेदारों के हवाले कर दिया जाएगा, कच्चे पक्के कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटक जाएगी

भास्करन्यूज | बेरी

बेरीमें पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन की बैठक गुरुवार को हुई। इसकी अध्यक्षता सुनील मांगावास ने की सभा का संचालन जगदेव सचिव ने किया।

इसमें कार्यकारी अभियंता डिवीजन न.1 झज्जर के एक्सईएन पर पिछले सप्ताह खेड़ी, खातीवास, लकड़िया बरहाना गांव के जलघरों को ठेके पर देने का आरोप लगाकर इसे हरियाणा सरकार की निजीकरण की नीति को लागू करने वाला कर्मचारी जनता विरोधी फैसला बताया।

अब इन गांवों में जनता से मनमर्जी का पैसा वसूली करके पानी बेचा जाएगा और धीरे-धीरे झज्जर के सभी जलघरों को ठेकेदारों के हवाले कर दिया जाएगा। इससे कच्चे पक्के कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटक जाएगी।

झज्जर बेरी के कर्मचारियों में तमाम कर्मचारियों में इस जन विरोधी फैसले के खिलाफ भारी आक्रोश बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि 16 दिसंबर तक कार्यकारी अभियंता ने टैंडर वापिस रद्द नहीं किया तो कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने कर्मचारी अनिश्चितकाल के लिए धरना लगा देगें। इस मौक पर सुनील, जगदेव, विनोद, रणबीर कादयान, शमशेर, अशोक, सुरजभान, जोरावर, नसीब, रोहताश, वेदपाल, जयकिशन, प्रवेश मौजूद रहे।